आफत की भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ के हालात, फसल खराब, कई लोग लापता
उत्तर भारत में बारिश के कारण हालात काफी खराब है। कई जगह तो बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उधर पंजाब में भी बाढ़ से लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है। जिसके लिए अब सीएम मान ने सभी 83 हजार से अधिक की फसल को दोबारा बोने के आदेश दिए हैं। इसके लिए किसानों को चार- पांच दिनों में मुफ्त पनीरी बांटी जाएगी।
राजाधानी दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। सड़के पानी में डूब गई है। वहीं आईटीओ व गीता कॉलोनी पुल को बंद करना पड़ा है। सिग्नेचर ब्रिज और शास्त्री पार्क पर आवाजाही बंद है । लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं हरियाणा में भी बाढ़ से हालात काफी खराब है। 13 जिले बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। जिसमें 982 गांव डूब चुके हैं। हालात ये है कि खाने पीने का सामान भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं जिन लोगों का हरियाणा में मकान बाढ़ में ढह गया है उन्हें सरकार 1.25 लाख और पशूओं के शेड गिरने से हुए नुकसान के लिए 1 लाख का मुआवजा देगी। बता दें कि अब तक हरियाणा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लोग लापता है।
उधर हिमाचल में बारिश से हुई तबाही के मंजर की तस्वीरें सभी ने देखी है। इस तबाही में कई लोग लापता हे गए थे जिन्हें ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोग इस बाढ़ में लापता है।
वहीं सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे उत्तरी और पूर्वी सिक्किम के साथ- साथ रणनीतिक रूप से महत्तवपूर्ण नाथूला दरों का संपर्क बाकी राज्यों से कट गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review