बसपा नेता व पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा 25 हजार का इनामी फिरोज उर्फ भूरा गिरफ्तार
मेरठ। कभी बसपा सरकार में वेस्ट यूपी के मिनी सीएम का कद रखने वाले पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर खाकी का शिकंजा कस गया है। गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे याकूब के कुनबे में से पूर्व मंत्री के 25 हजारी बेटे फिरोज उर्फ भूरा को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि अब इस मामले में याकूब सहित कुल चार लोग और फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
8 महीनो से थी तलाश
बताते चलें कि बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी के बेटों सहित सात व्यक्तियों पर खरखौदा पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से याकूब अपने कुनबे सहित घर से फरार हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जहां याकूब और उनके बेटों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
भूरा की गिरफ्तारी के बाद याकूब के समर्थकों में हड़कंप
वहीं, खरखौदा स्थित याकूब के मीट प्लांट और शहर कोतवाली के सराय बहलीम स्थित याकूब के घर को कुर्की कर ली थी। जिसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार याकूब की तलाश में जुटी थीं। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को खरखौदा पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। फिरोज के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था और वह गैंगस्टर के मामले में वांटेड चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल सात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी सिटी ने दावा किया कि बाकी के अन्य चार आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, भूरा की गिरफ्तारी के बाद याकूब के समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review