फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू, यहां जाने पूरा शेड्यूल...
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं अब प्री-क्वार्टर फाइनल के मैच चल रहें हैं। रविवार को हुए रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में कुल 8 टीमें अगले दौर में जाएंगी और वहां क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट में नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंग्लैंड, पुर्तगाल, अर्जेंटीना, फ्रांस, जापान, सेनेगल, मोरक्को, स्पेन, पोलैंड, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया और साउथ कोरिया पहुंच पाई है। प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मैच 7 दिसंबर को खेला जाना है। अर्जेंटीना, फ्रांस और इंग्लैंड की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
तारीख मैच विजेता
3 दिसंबर नीदरलैंड्स vs अमेरिका नीदरलैंड्स
4 दिसंबर अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना
4 दिसंबर फ्रांस vs पोलैंड फ्रांस
5 दिसंबर इंग्लैंड vs सेनेगल इंग्लैंड
5 दिसंबर जापान vs क्रोएशिया
6 दिसंबर ब्राजील vs साउथ कोरिया
6 दिसंबर मोरक्को vs स्पेन
7 दिसंबर पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड
17 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल
कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 विवादित रहा है, पाबंदियों से लेकर ईरान में महिलाओं के विद्रोह और एलजीबीटी समुदाय के समर्थन जैसे मुद्दे काफी चर्चित रहें। हालांकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके क्लोजिंग सेरेमनी में दुनिया भर के कई दिग्गज कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। 9 दिसंबर से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे, वहीं सेमीफाइनल 14 और 15 दिसंबर को खेला जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review