'सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी'— मोहम्मद शमी को मिली धमकी, परिवार डरा-सहमा

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, अमरोहा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी की तलाश जारी

अमरोहा, उत्तर प्रदेश – भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद उनके भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अमरोहा के साइबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जानकारी दी कि क्रिकेटर शमी को मिली धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल ‘राजपूत सिंधर’ नाम की आईडी से भेजे गए हैं। आरोपी ने खुद का नाम ‘प्रभाकर’ और पता कर्नाटक का बताया है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से उसकी पहचान करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

शमी के भाई हसीब के अनुसार, दो ईमेल अब तक मोहम्मद शमी को प्राप्त हो चुके हैं—एक रविवार की रात और दूसरा सोमवार सुबह। दोनों मेल में शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है और साथ ही एक करोड़ रुपये की मांग भी की गई है। मेल में लिखा गया है, “तुझे हम जान से मार देंगे और सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।”

फिलहाल, मोहम्मद शमी अमरोहा से बाहर हैं और टीम के साथ क्रिकेट में व्यस्त हैं। परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है और अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

पुलिस ने संबंधित ईमेल को कब्जे में लेकर साइबर जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram