उत्तराखंड के इस मंदिर में छोटे कपड़ों में अब नहीं मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड के इस मंदिर में छोटे कपड़ों में अब नहीं मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड में एक और मंदिर ने अमर्यादित कपड़ों में न आने की अपील की है। कोटद्वार के सिद्धबलि मंदिर ने लोगों से मंदिर में मर्यादित कपड़े पहन कर आने की अपील की है। इसके लिए परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धबलि मंदिर में अब छोटे कपड़े पहन कर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी। पौड़ी जिले में कोटद्वार स्थित सिद्धबलि मंदिर द्वारा लोगों से मर्यादित कपड़े पहन कर आने की अपील की गई है। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

सिद्धबली मंदिर कोटद्वार में खोह नदी के तट पर स्थित है। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। यही वजह है कि अगले दस सालों के तक भी मंदिर में भंडारा कराने के लिए मंगलवार व रविवार को कोई तारीख उपलब्ध नहीं है।

जबकि मंदिर समिति में दो जगहों पर भंडारा आयोजित करने की अनुमति दी गई है। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद को बजरंग बली पूरा करते हैं। इस से पहले ही शुक्रवार को हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े ने तीन बड़े मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगा दी है।

उनके द्वारा मंदिरों में मर्यादित कपड़े पहन कर आने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि छोटे कपड़े पहन कर आने पर किसी को भी मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े ने दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल हरिद्वार, नीलकंठ महादेव मंदिर पौड़ी और टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में छोटे कपड़ों पर बैन लगाया है। इन तीनों मंदिरों में मर्यादित कपड़े ना पहन कर आने पर मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram