Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में 8 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में 8 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

- शनिवार की सुबह से नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक जवान शहीद और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

रायपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram