उत्तराखंड में इस दिन यहां लगेगा रोजगार मेला, पूरी जानकारी यहां...

उत्तराखंड में इस दिन यहां लगेगा रोजगार मेला, पूरी जानकारी यहां...

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है । देहरादून में आगामी 30 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1164 पदों पर भर्तियों के लिए करीब 40 कंपनियां इंटरव्यू लेगी।

अगर आप रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित सेवायोजन कार्यालय में जाकर ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार रोजगार मेला परेड ग्राउंड के समीप स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय देहरादून में आयोजित होगा। इस मेले में अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली कंपनियां हिस्सा लेने वाली हैं। इनमें से कुछ कंपनियां आईटी, मार्केटिंग, सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी और फार्मा सेक्टर की हैं। जबकि कुछ कंपनियां कस्टमर केयर सर्विसेज में शामिल हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से लेकर पीजी तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2023 को या उससे पहले रोजगार कार्यालय देहरादून में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।

सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र आदि तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले से पहले कार्यालय जाकर करवाना होगा। इसके बाद रोजगार मेले के दौरान आपको मूल प्रमाण पत्र की फोटो स्टेट, रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना होगा, जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram