Bijnor: छेड़छाड़ में मदरसा संचालक का डॉक्टर बेटा गिरफ्तार

Bijnor: छेड़छाड़ में मदरसा संचालक का डॉक्टर बेटा गिरफ्तार

- मदरसे में पढ़ रही छात्रा के साथ की थी गंदी हरकत

बिजनौर। मदरसे में पढ़ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मदरसा संचालक के डाक्टर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुरहानुद्दीनपुर में जमीअत उल बनत दारुल उलूम नाम से एक आवासीय मदरसा पिछले काफी सालों से संचालित है। मदरसे में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी भी पढ़ती है और मदरसे में ही रहती है। तीन चार दिन पहले किशोरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें किशोरी ने मदरसा संचालक के बेटे के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़िता छात्रा का कहना है कि 2 अगस्त की शाम को उसे बुखार हुआ था।

इलाज करने के बहाने की छेड़छाड़

इसका इलाज करने के लिए मदरसा संचालक का बेटा डॉक्टर मोहम्मद हसन उर्फ उस्मान पुत्र शाहनवाज आया उसने छात्रा को इंजेक्शन लगाया और छेड़छाड़ की। आरोपी ने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर गलत काम किया।इतना ही नहीं छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसका हाथ पड़कर उसे जबरन अपने पास लेटाने का प्रयास किया। छात्रा का यह भी आरोप इस बात का पता चलने पर आरोपी की मां ने उसके साथ मारपीट की और वह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

पुलिस ने आज मदरसा संचालक के डॉक्टर बेटे मोहम्मद हसन उर्फ उर्फ उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram