मुरादाबाद में दो युवतियों की अनोखी प्रेम कहानी, शादी के बाद थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा
मुरादाबाद में दो युवतियों की अनोखी प्रेम कहानी, सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचीं थाना
जनपद से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। यहां थाना भगतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पड़ोसी जनपद की युवती से शादी कर ली। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है और एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार, राखी नाम की युवती कुछ समय के लिए अपनी बुआ के घर रामपुर के टांडा इलाके में रहने गई थी। वहीं उसके सामने रहने वाली संतोष नाम की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे को पसंद करने लगीं और साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
कुछ दिन बाद दोनों युवतियां अपने-अपने घरों से चली गईं और आपसी सहमति से शादी कर ली। जब परिजनों को दोनों के घर से गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की और थानों में सूचना दी। इसी बीच दोनों युवतियां खुद थाना भगतपुर पहुंचीं और पुलिस को अपनी शादी के बारे में बताया।
राखी और संतोष ने पुलिस से कहा कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन उन्हें परिवार की ओर से खतरा महसूस हो रहा है। इसलिए उन्होंने सुरक्षा की मांग की। थाना पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि चूंकि दोनों युवतियां बालिग हैं, इसलिए कानून के अनुसार उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट के निर्देशों के आधार पर ही अब अगला फैसला लिया जाएगा। यह मामला अब न सिर्फ इलाके में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review