रात को भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो सेहत के साथ हो सकता है नुकसान
अक्सर लोग रात के समय ऐसा भोजन करते हैं कि जब सोने का वक्त आता है तो परेशान रहने लगते हैं। कारण ये होता है कि उन्हें अच्छी नहीं आती। नींद आने और ना आने का कारण हमारे भोजन में भी छिपा होता है। ऐसे में हमें इस बात को जान लेना चाहिए कि रात को सोने से पहले जब भोजन करें तो किन किन चीजों को खाने पर ध्यान दें।
दूध
अच्छी नींद पाने के लिए रात को बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध जरूरी पीना चाहिए। दूध में Tryptophan और serotonin होने की वजह से रात को अच्छी नींद आती है। दूध में भरपूर कैल्शियम होता है जिससे तनाव दूर होता है।
केला
रात को केला खाने से भी अच्छी नींद आती है। केले में पाए जाने वाले तत्व से मांस-पेशियों तनावमुक्त रहती हैं। केला में मौजूद मैग्निशियम और पोटैशियम से अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है। केले में विटामिन बी6 भी अच्छी मात्रा में होता है जो सोने से जुड़े हार्मोन्स के एक्टिव करता है।
बादाम
बादाम में भी मैग्निशयिम काफी होता है। इससे नींद अच्छी आती है और मांस-पेशियों में होने वाला खिंचाव और तनाव भी कम होता है। बादाम खाने से आपको चैन की नींद आएगी।
हर्बल चाय
अगर आपको नींद की समस्या हो रही है तो आपको कैफीन और एल्कोहोल से परहेज करना चाहिए, लेकिन अगर आप रात में हर्बल चाय पीते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
चेरी
चेरी में अच्छी मात्रा में मेलाटोनिन होता है जिससे शरीर के आंतरिक चक्र को नियमित करने हेल्प होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी खाने से नींद अच्छी आती है। आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं।
नींद उड़ाने वाले फूड्स-एनर्जी ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड एनर्जी ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) रात के समय सोने से पहले पीने से परहेज करना चाहिए। इन ड्रिंक्स को पीने पर स्लीपलेसनेस ट्रिगर हो सकता है और नींद ना आने की दिक्कत होने लगती है। इसीलिए रात में कुछ ठंडा पीने का मन करे तो हर्बल आइस टी या फिर नींबू पानी वगैरह पी लें।
एक्सेस फैट
खाने की वो चीजें जिनमें जरूरत से ज्यादा सैचुरेटेड फैट हो, उन्हें भी रात में नहीं खाना चाहिए। रात के समय सैचुरेटेड फैट्स के सेवन पर इंसोमनिया की दिक्कत बढ़ सकती है। इसके अलावा, नींद गहरी आ भी जाए तो बीच रात में बार-बार टूट सकती है।
तीखा खाना
चटपटा खाना स्वाद में लाजवाब तो लगता है, लेकिन सेहत के लिए मुसीबत का सबब बनते हुए देर नहीं लगाता। रात में तीखा खाना खाने से पेट में एसिडिटी (Acidity) की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, जी मिचलाना, कब्ज या अपच होने की संभावना बढ़ जाती है। इन दिक्कतों के कारण नींद में कमी होने लगती है और चैन की नींद लेना मुश्किल हो जाता है।
एल्कोहल
रात में मादक पदार्थों का सेवन भी नींद उड़ा सकता है। लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि एल्कोहल के सेवन से नींद गहरी आती है, जबकि एल्कोहल का सेवन नींद उड़ाने वाला साबित होता है। इससे रात में कई बार नींद उचट जाती है और फिर देर तक नींद आने का नाम नहीं लेती।
चीज़
पिज्जा, बर्गर और पास्ता में भी आजकल खूब चीज़ उड़ेलकर खाया जाता है। चीज़ खाने में जितना स्वादिष्ट होता है नींद पर उतना ही बुरा साबित होता है। क्रीमी चीज़ हार्ट रेट को बढ़ा सकता है। इससे नींद में बाधा पड़ती है। वहीं, चीज़ से भरपूर फूड्स में मैग्नीशियम होता है जो इंसोमनिया (Insomnia) को बढ़ाता है। इंसोमनिया नींद ना आने की बीमारी को कहते हैं।
इन बातों का भी रखें ख्याल
बिस्तर पर सोने से 30 मिनट पहले कुछ न करें। टीवी न देखें या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें। फ़ोन, टैबलेट और गेम कंसोल को दूर रखें। सोने के समय पर व्यायाम करने और खेलने से बचें। दिमाग को सुकून देने वाले काम करें, जैसे कोई किताब पढ़ना या सुकून भरा संगीत सुनने की आदत डालें।
जितना संभव हो सके, सोने के लिए एक आरामदायक, अंधेरी और शांत जगह बनाने की कोशिश करें। कमरे के तापमान को ठंडा, 70F (24C) डिग्री से कम रखें। कमरे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हटा दें। नींद में विघटन डालने वाली संभावित बाधाओं को कम करने की कोशिश करें, जैसे कि शोर या कमरे में लोगों का आना-जाना।
दिन में व्यायाम करें, लेकिन सोने के समय पर मेहनत वाला काम करने से बचें। दिन में शारीरिक गतिविधि करने से रात में अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। सुबह या दोपहर के समय व्यायाम करने की कोशिश करें। रात में गहन शारीरिक गतिविधि न करें, खासतौर पर सोने से तुरंत पहले।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review