दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में आज चलेगी हीट वेव, जानें आज के मौसम का हाल
देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार आदि जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ में अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने वाली है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ इलाकों में भी 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति रहेगी. हालांकि, इन सबके बीच कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आज हीट वेव की स्थिति रहेगी. वहीं, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, जम्मू में भी तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है. यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जाएगा. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी की तपिश बरकरार है. यहां का अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
इन राज्यों में आज बारिश के आसार
कई राज्यों में जहां एक ओर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है तो कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बारिश हो रही है. skymetweather के अनुसार, आज केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी आज बारिश होने की संभावना है. उधर, 30 अप्रैल और एक मई को अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी. इसके अलावा, असम और मेघालय में एक मई को भारी बारिश के आसार हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review