प्रदेश के छात्र छात्राओं को एक करोड़ मुफ्त टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण शुरू
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लखनऊ में प्रदेश के छात्र छात्राओं को एक करोड़ मुफ्त टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ से किया गया|
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद आदि जनपदों के विभिन्न विद्यालयों में किया गया जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने देखा और सराहा|
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अंजू सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित मुफ्त टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विभिन्न महाविद्यालयों में किया गया | उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मेरठ व आसपास के जिलों के महाविद्यालयों में किया गया|
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मेरठ कॉलेज मेरठ ,शहीद मंगल पांडे गर्ल्स पीजी कॉलेज माधवपुरम, गिन्नी गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज मोदीनगर ,डीपीबीएस पीजी कॉलेज अनूपशहर बुलंदशहर, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जहांगीराबाद बुलंदशहर, एकेपी पीजी कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर सहित विभिन्न महाविद्यालयों में किया गया|
वही आईटीआई साकेत में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे वहां उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों व अध्यापकों ने देखा और प्रदेश सरकार के इस कदम की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की|
उन्होंने कहा कि टेबलेट व स्मार्टफोन मिल जाने से विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी जो उनके भविष्य संवारने में सहायक होंगी |
इस अवसर पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अंजू सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई साकेत पीपी अत्री सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी गण उपस्थित रहे|
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review