Demonstration: महिला की मौत पर भाकियू ने सीएमओ कार्यालय पर डाला डेरा
- प्राइवेट अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
- बोले- अस्पताल के सील होने तक जारी रहेगा धरना
मेरठ। बुधवार को सीएमओ दफ्तर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बोरिया-बिस्तर डाल कर अपना डेरा जमा लिया है। यही नहीं किसानों ने सीएमओ दफ्तर के बाहर भट्टी लगा कर खाना भी बनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर कार्रवाई ना करने का आरोप भी लगाया है।
हस्तिनापुर के हथौड़ा खुर्द निवासी संदीप सिंह का आरोप है कि 22 जून को उसकी 28 वर्षीय पत्नी नवनीत कौर को दिखाने के लिये मवाना के जेके हॉस्पिटल में चेकअप कराने गया था। महिला गर्भवती थी जिसका चेकअप हॉस्पिटल में किया जाना था। डॉक्टरों ने महिला का चेकअप कर तुरंत सीजर करने की बात करते हुए भर्ती किया और आरोप है कि महिला को खून की कमी बताते हुए एक घण्टे के अंदर उसकी पत्नी को 6 खून की बोतल चढ़ा दी, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी और हॉस्पिटल के स्टॉफ और डॉक्टर राहुल मित्तल, नर्सिंग स्टाफ ममता ने मेरठ के लिये रेफर कर करने को बोल दिया। जिसके बाद जब संदीप पत्नी नवनीत कोर को मेरठ लेकर एक निजी हॉस्पिटल पहुँचा तो हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला की घण्टों पहले मौत हो चुकी है।
इसके बाद जब पीड़ित संदीप सिंह ने इसके बारे में जेके हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बातचीत की तो जेके हॉस्पिटल में संदीप सिंह से अभद्रता की गई और जान की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया गया। जिसके बाद पीड़ित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुँचा ओर डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने भी कार्यवाही का आश्वासन दिया और सीएमओ दफ्तर से जांच की रिपोर्ट लेने की बात कही।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएमओ दफ्तर पहुंच कर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करने और हॉस्पिटल की ओटी सील करने की मांग की जिसके चलते काफी बहस भी हुई। बहस के बाद सीएमओ अखिलेश मोहन ने एक टीम गठित कर सुबह तक हॉस्पिटल की ओटी सील करने का आश्वासन दिया। लेकिन हॉस्पिटल में कोई कार्यवाही ना होता देख भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों पीड़ित संदीप सिंह और उनके परिवार ने सीएमओ दफ्तर में डेरा डाल लिया और बोरिया बिस्तर डाल कर घेराव कर लिया। यही नहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर के बाहर भट्टी लगा कर खाना बनाना भी शुरू कर दिया।
पीड़ित संदीप सिंह का आरोप है कि जेके हॉस्पिटल समझौते की बात कर दबाव बना रहा है कि तहरीर वापस ले। लेकिन संदीप सिंह का कहना है जो मेरी पत्नी के साथ हुआ है वो किसी के परिवार के सदस्य के साथ ना हो इसके लिये वो अपनी लड़ाई लड़ते रहेगे ओर जब तक हॉस्पिटल पर सील नही लगती तब तक भारतीय किसान यूनियन के लोग इकट्ठा होकर यहीं धरना देकर बैठे रहेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review