दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मुरादनगर में बरामद हुई लाश
मेरठ। सरधना के रहने वाले दलित युवक की कंकरखेड़ा निवासी प्रेमिका के परिजनों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को मुरादनगर में ठिकाने लगा दिया। दो दिन से बेटे की तलाश में मारे-मारे फिर रहे परिजनों को जब शनिवार को लाश बरामद होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। उधर, शाम तक भी सरधना और कंकरखेड़ा थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई थी।
दरअसल, पोहल्ली गांव के रहने वाले दलित समुदाय के लाखन का पिछले आठ सालों से कंकरखेड़ा क्षेत्र के दांतल जिटौली गांव में रहने वाली जाट समाज की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लाखन के परिजनों के मुताबिक पांच जून को लाखन अपनी स्कूटी लेकर कंकर खेड़ा गया था। जहां लाखन ने वहां रहने वाले अपने दोस्त यतिन देशवाल के घर पर स्कूटी खड़ी कर दी और उसकी ज्युपिटर लेकर कहीं चला गया। शाम को लाखन के परिजनों ने उसे फोन किया तो लाखन ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के भाई के साथ है। इसके बाद लाखन का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित परिजन ब्रहस्पतिवार को कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को सरधना में युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। उधर, शनिवार को मुरादनगर पुलिस ने सरधना थाने की पुलिस से संपर्क करके बताया कि ब्रहस्पतिवार को मुरादनगर के जलालाबाद गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी हत्या गोली मारकर की गई है और पहचान छुपाने के लिए ईंट से चेहरा कुचला गया है। मुरादनगर पहुंचे लाखन के परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए प्रेमिका के परिजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उधर, शनिवार की शाम तक भी कंकरखेड़ा और सरधना पुलिस मुकदमा दर्ज करने की जगह सीमा विवाद में उलझी रहीं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review