Constable Fire: सिपाही ने फूंकी पुलिस की गाड़ी
- दरोगा की फाड़ी वर्दी, पुलिस टीम पर झोंका फायर
झांसी। झांसी जिले के नवाबाद की बजरंग कॉलोनी में बीती देर रात यूपी पुलिस का सिपाही अपने भाई के साथ पुलिस टीम से भिड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के साथ पीआरवी की गाड़ी फूंक दी।
पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर एसएसपी राजेश एस भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घेरकर सिपाही को पकड़ लिया जबकि मुठभेड़ में उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बजरंग कॉलोनी निवासी सिपाही सुरेंद्र यादव महोबा के कबरई थाने में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। बीती रात करीब एक बजे उसका अपने भाई योगेंद्र से मकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पीआरवी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उनको समझाने की कोशिश की तब दोनों भाई पुलिस से ही उलझ पड़े।
विवाद बढ़ने पर बजरंग चौकी इंचार्ज पहुंच गए। दोनों भाई उनसे विवाद करने लगे और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद सुरेंद्र अपने भाई योगेंद्र के साथ छत पर जा चढ़ा। दोनों राइफल से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग होने पर पीआरवी सिपाहियों में भगदड़ मच गई। उन लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।
नीचे आकर दोनों भाइयों ने पीआरवी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। एसएसपी राजेश एस भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह घेरकर सिपाही सुरेंद्र को पकड़ लिया जबकि योगेंद्र राइफल लेकर फरार हो गया। योगेंद्र मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल की ओर भाग निकला।
पुलिस टीम ने यहां उसको घेर लिया। पुलिस को देख योगेंद्र ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई। पांव में गोली लगने से योगेंद्र घायल हो गया। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक घायल योगेंद्र को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया है। दोनों के पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review