सीओ ने लगाई वकीलों की क्लास कहा डेकोरम करे मेंटेन

सीओ ने लगाई वकीलों की क्लास कहा डेकोरम करे मेंटेन

मेरठ। मंगलवार को वकील के साथ हुई एक घटना को लेकर एसएसपी ऑफिस पर विरोध जताने पहुंचे अधिवक्ताओं को सीओ सिविल लाइन ने डेकोरेम मेंटेन करने की सलाह दे डाली। सीओ ने साफ कहा कि अधिवक्ता होने का मतलब डिसिप्लिन भी है। उसे मेंटेन करें, अन्यथा वह इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

दरअसल, सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव के रहने वाले मौहम्मद आरिफ एडवोकेट के खिलाफ सोमवार को गांव के ही एक ग्रामीण ने ही हजारों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कप्तान से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के बैनर तले एडवोकेट मौहम्मद आरिफ के साथ दर्जनों वकील एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा शुरू कर दिया।

वकीलों का आरोप था कि दूसरे पक्ष द्वारा एडवोकेट आरिफ के साथ मारपीट की गई। मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जनसुनवाई कर रहे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी वकीलों को समझाते रहे, मगर वह हंगामा करते रहे। 

सीओ ने सख्त लहजे में वकीलों को समझाया कि काले कोट का मतलब डिसिप्लिन भी है। वह डेकोरेम मेंटेन करें, वरना वह इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सीओ के तेवर देख वकीलों ने नरम लहजे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram