सरकार के मंत्रियों व अफसरों की संपत्तियों को लेकर CM योगी ने कही ये महत्वपूर्ण बात

सरकार के मंत्रियों व अफसरों की संपत्तियों को लेकर CM योगी ने कही ये महत्वपूर्ण बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारियों (सभी लोक सेवकों) को तीन माह में अपने और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति बतानी होगी। उनके संपत्ति की जानकारी आम जनता के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर साझा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को नसीहत भी दी कि शासन के कामकाज में उनके परिवार के सदस्य हस्तक्षेप न करें। उन्होंने योगी सरकार 2.0 के एक माह पूरा होने पर मंगलवार को एनेक्सी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को कामकाज का रोडमैप सौंपा।

सरकार के मंत्रियों और शासन के सभी प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों और लोक सेवकों (आईएएस, पीसीएस) के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। मंत्री और अधिकारी अपने कामकाज और व्यवहार में आचरण का खासतौर पर ध्यान रखें। मंत्रियों को अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने मंत्रियों व लोकसेवकों को अगले तीन माह की अवधि में अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने सभी मंत्रियों को कार्ययोजना को समयबद्ध पूरा कराने और कामकाज में अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार से तीन दिन सरकार जनता के द्वार...

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक माह पूरा होने पर अब सरकार जनता के द्वार पहुंचेगी। उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में गठित 18 मंत्री समूह शुक्रवार से रविवार तक एक-एक मंडल का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पहले चरण का दौरा पूरा होने के बाद मंत्री समूहों को रोटेशन के आधार पर दूसरे मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंत्री समूह 15 मई तक अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर कैबिनेट बैठक में आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा। एनेक्सी में मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व मंत्रिपरिषद के प्रदेश भ्रमण का कार्य पूरा करना होगा। मंडलों के भ्रमण के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। शेष 16 कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाए गए हैं। इनमें एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री हैं।

प्रदेश सरकार के सभी मंत्री सोमवार और मंगलवार को राजधानी में रहेंगे। जबकि शुक्रवार से रविवार तक अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रभार वाले जिलों में रहेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यमंत्रियों को कार्य आवंटन हो गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि विभागीय बैठकों में राज्यमंत्री भी शामिल रहें। सभी मंत्री दूसरे राज्यों या देशों का दौरा करने जाएं तो लौटने के बाद अपने अनुभवों और नई जानकारियों के बारे में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुती करण भी दें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram