योगी का अखिलेश पर पलटवार , कहा - तुम्हारा क्या होगा 'बबुआ', ना घर के रहोगे , ना घाट के
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है ।
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारा क्या होगा 'बबुआ' ? तुम तो ना घर के रहोगे ना घाट के...
दरअसल बीजेपी ने शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इसमें योगी आदित्यनाथ का भी नाम है । उन्हें गोरखपुर से टिकट दिया गया है ।
इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा था । उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया है । अखिलेश के इसी बयान पर योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है ।।
सीएम योगी ने ट्वीट किया, 'सुनो बबुआ, 25 करोड़ प्रदेशवासियों को परिवार मानने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पूरा प्रदेश ही उनका घर है । और यही प्रदेशवासी 10 मार्च को उन्हें दोबारा अपना अभिभावक भी घोषित करने जा रहे हैं । तुम्हारा क्या होगा 'बबुआ'? तुम तो ना घर के रहोगे ना घाट के...'।
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बीजेपी ने बाबा को वापस घर भेज दिया है । मुख्यमंत्री ने कभी अयोध्या कभी मथुरा कभी देवबंद और कभी प्रयागराज का नाम लिया लेकिन बीजेपी ने उन्हें पहले से घर भेज दिया है । अब मुख्यमंत्री को गोरखपुर से वापस आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी ।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो सीएम गोरखपुर में मेट्रो नहीं चला पाए जो सीवर लाइन नहीं बिछा पाए हों , जिसने बिजली महंगी कर दी हो जनता उससे क्या उम्मदी करेगी । इसके साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि गोरखपुर से सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review