CM Yogi in Bareilly:  सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली को दी 64 परियोजनाओं की सौगात 

CM Yogi in Bareilly:  सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली को दी 64 परियोजनाओं की सौगात 

- बोले- पहले राम का नाम लेने पर चल जाती थी गोली, अब यूपी में आस्था-आजीविका का संगम
CM Yogi in Bareilly: बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली को 64 परियोजनाओं की सौगात दी। बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से 141.14 करोड़ की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 187.29 करोड़ की 59 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाएं, आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशाभरी निगाहों से देखते हैं। यूपी आज युवाओं की आजीविका का केंद्र और भारत की आस्था का केंद्र भी बना है। आस्था और आजीविका का अद्भुत संगम है। नए भारत के नया उत्तर प्रदेश है, जिसमें सुरक्षा के साथ समृद्धि भी है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा की व्यवस्था भी है। 

जनसभा में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का यह वातावरण क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग दे पाते, क्या आजीविका का प्रबंधन कर पाते? क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाते। ये लोग आस्था का सम्मान के नाम पर क्या करते थे। राम का नाम लेने पर ही लाठी और गोली चल जाती थी। आज आस्था का भरपूर सम्मान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। 

बरेली को दी 64 परियोजनाओं की सौगात 

जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर बटन दबाकर 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री अरुण कुमार, भाजपा सांसद संतोष गंगवार आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी जीआईसी ऑडिटोरियम से पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल की लॉन्चिंग कार्यक्रम में वर्चुअली तौर पर शामिल हुए। 

नाथ कॉरिडोर की रखी आधारशिला 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। नाथ कॉरिडोर के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। लोकार्पण के बाद 105 करोड़ की लागत से बने 1,306 मीटर लंबे महादेव पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल पर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तय की गई है। इसका बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस पुल के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram