Lok Sabha Election 2024 : मेरठ के सिसौली में विरोधियों पर ये क्या बोल गए सीएम योगी?

Lok Sabha Election 2024 : मेरठ के सिसौली में विरोधियों पर ये क्या बोल गए सीएम योगी?

- बोले- मेरठ को मेट्रो की सुविधा देने जा रहे हम
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मेरठ की क्रांतिधरा को नमन किया। इसके बाद मंच से संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। 

सीएम योगी ने कहा कि 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ और पाकिस्तान भी स्वतंत्र हुआ। पाकिस्तान के पास संख्या कम गई लेकिन क्षेत्रफल ज्यादा गया और भारत 80 करोड़ लोगों को 4 वर्ष से फ्री में राशन दे रहा है अगले 5 वर्ष तक जारी रहेगा। उधर पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि हमने 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है। 12 करोड़ किसानों को पीएम निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय दिए हैं। मेरठ में भी हम लोग मेट्रो भी देने जा रहे हैं। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतत्व में हुए हैं। कश्मीर में 370 क्या सपा बसपा कांग्रेस खत्म कर पाते। अयोध्या में राम मंदिर का सपना बसपा सपा कर पाते है। पहले यहां दंगे होते थे। आज यहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि 12 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का लाभ, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय का लाभ, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का फ्री में 4 करोड़ गरीबों के फ्री में मकान योजना का लाभ भी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में ही हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस सपा बसपा के लोग हटा पाते क्या। 

बुलंदशहर में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर कसे तंज
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर भी दौरे पर पहुंचे और जनसभा में विपक्ष पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों का मार लिया जाता था। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सकार गरीबों की मदद कर रही है।  आज गरीबों का फ्री में इलाज हो रहा है। नया भारत विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप ने अयोध्या में भब्य तरीके से भगवान राम का तिलक होते आप ने देखा। क्या कांग्रेस पार्टी इस कार्य को कर पाती । उन्होंने वह लोग दंगा करा कर लोगों को बांटना चाहते थे।  उन्होंने कहा कि आप पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के लिए महेश शर्मा को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप को सिर्फ कमल का निशान देखना होगा। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram