उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से अब तक 5 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से अब तक 5 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

एसडीआरएफ़ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने जानकारी दी कि पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, आईटीबीपी और सेना की टीमें मिलकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। बुधवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक औजारों से लैस टीम अगर आज हर्षिल तक पहुंच जाती है, तो राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाई जा सकती है। फिलहाल सड़क मार्ग बाधित होने के कारण औजारों को हवाई मार्ग से पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

आईजी जोशी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में करीब 400 यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram