kanwar yatra 2024: एडीजी ट्रैफिक ने कांवड़ यात्रा को लेकर फाइनल किया ट्रैफिक प्लान

kanwar yatra 2024: एडीजी ट्रैफिक ने कांवड़ यात्रा को लेकर फाइनल किया ट्रैफिक प्लान

- के. सत्यनारायण मेरठ में अधिकारियों संग किया मंथन, एडवाइजरी जारी

मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण शनिवार को मेरठ पहुंचे और पुलिस लाइन में मेरठ जोन के अफसरों, गाजियाबाद पुलिस, नोएडा पुलिस, उत्तराखंड के अफसरों और दिल्ली पुलिस के साथ मंथन किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरा ट्रैफिक प्लान फाइनल कर दिया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है।

मीटिंग में कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच-58 पर ट्रैफिक प्लान, गंगनहर पटरी पर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद करने, बागपत के पुरा महादेव मंदिर तक जाने वाले रास्तों की सुरक्षा, मेरठ से बिजनौर होकर जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन और बाकी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। 

एडीजी ने अफसरों से कहा कि शहर में जाम की समस्याओं को लेकर ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने, सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न हो एवं भारी वाहनों को बायीं लाइन में चलाया जाये। ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त स्थानीय पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी करें।

कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान

- पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, सभी सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। कंट्रोल रूम से ही माइक के जरिए कैमरों को अटैच कर दिशा निर्देश दिए जाएंगे

- अच्छी कम्युनिकेशन सिस्टम को बनाए, कंट्रोल रूम से ही पूरी यात्रा को हैंडल किया जाए।

- ज्यादा से ज्यादा बोर्ड्स लगाए जाएंगे। वाहन पार्किंग, शिविर, मेडिकल कैम्प, रेस्ट एरिया, मंदिर, पेट्रोल पंप, रिचार्ज स्टेशन और रास्तों पर इंडिकेशन बोर्ड लगेंगे। सभी पर बार कोड लगेंगे।

- कांवड़ मार्ग अलग, लाइट वहीकल का मार्ग अलग होगा। हैवी व्हीकलस के लिए रूट डायवर्जन 22 जुलाई से होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram