शहीद मेजर मयंक बिश्नोई को हजारों लोगों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई
जम्मू कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए मेरठ के मेजर मयंक विश्नोई का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, यंहा से उनकी अंतिम यात्रा सूरजकुंड पहुंची जंहा पुरे सैन्य सम्मान के साथ मेजर को अंतिम विदाई दी गयी
शहीद के अंतिम दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब
हिंडन एयर बेस से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर बाद शहीद मेजर मयंक का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा।जैसे ही शहीद मेजर मयंक का पार्थिव शरीर कंकखेड़ा उनके आवास पर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गली में लोगों की इस कदर भीड़ नजर आई कि पांव रखने की भी जगह नहीं बची। हर कोई शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बेताब दिखा। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा सूरजकुंड के लिए रवाना हुई।
आतंकियों से किया मुकाबला
दरअसल शोपियां में 27 अगस्त को हुई एक आतंकी मुठभेड़ में मेजर मयंक विश्नोई के सिर में गोली लग गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उधमपुर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।शनिवार को मेजर मयंक ने सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) में तैनात मेजर मयंक को 27 अगस्त को शोपियां में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इस पर मेजर मयंक अपनी टुकड़ी को लेकर पहुंचे, जहां आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर मयंक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोली लगी थी। मुठभेड़ में आतंकी भी ढेर हुए थे।
शहीद के स्वजनों को मिलेंगे 50 लाख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के शहीद मेजर मयंक बिश्नोई को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को 50 लाख की मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व एक सड़क का नामकरण शहीद मयंक बिश्नोई के नाम पर करने की घोषणा की है।
वंही प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि शहीद मेजर मयंक विश्नोई की अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review