कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश और प्रियंका पर तीखा वार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश और प्रियंका पर तीखा वार

लखनऊ। यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सपा के सर्वेसर्वा और कांग्रेस की राजकुमारी से मेरा ये सवाल है कि क्या ये लोग सिर्फ ट्विीटर पर ही वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के लिए घड़ियाली आंसू बहाएंगे। इन लोगों को बेवजह गाल बजाने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले नजाकत को समझते हुए योगी सरकार अपने स्तर से हालात पर काबू करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। आप दोनों के ट्विीटर पर जोर जोर रोए जाने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद फिरोजाबाद हो आए। सीएमओ सहित कुछ लापरवाह चिकित्सकों के प्रति एक्शन भी लिया जा चुका है। हालात पर नजर रखने के लिए हर जिले में शासन के वरिष्ठ अधिकारी डेरा डाल चुके हैं।

मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि वायरल बुखार सहित डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों का सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज होगा। इन रोगों के रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ सफाई और फॉगिंग का पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह सारी चीजें इन दोनों लोगों को क्यों नहीं दिखती।

अखिलेश ने एक पिता के दर्द का बयां करते हुए जो फोटो ट्विीट किया है उसके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि पिता के दर्द को लेकर आप कुछ न कहें तो अच्छा है।

मालूम हो कि फोरोजबाद और पश्चिम के कुछ जिलों में वायरल बुखार के प्रकोप से पीड़ित बच्चों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इन दोनों ने ट्विीटर पर जो सवाल उठाए हैं उनके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने उक्त बातें कहीं। यह भी कहा कि इन दोनों नेताओं का काम सिर्फ बेवजह गाल बजाना है। इन दोनों को यह भी बताना चाहिए कि वैश्विक महामारी कोरोना की दोनों लहरों के दौरान ये कितनी बार जनता के आंसू पोछने के लिए अपने महल से बाहर निकले। रही बात योगी जी की तो कोरोना के संकट के दौरान ही नहीं हर संकट में वह जनता के बीच ग्राउंड जीरो पर रहे। पिछले दो दिनों से भी वह पूर्वांचल के कुछ जिलों में बाढ़ के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर ही हैं। यह सारी चीजें आपको भले न दिखें, जनता देख रही है। समय आने पर पहले की तरह जवाब भी देगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram