Assembly By-elections:  यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

Assembly By-elections:  यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

- जल्द ही होगी तारीख की घोषणा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा दे दिया। करहल विधानसभा सीट समेत यूपी की 9 विधानसभा सीटें रिक्त हो गई है। इन सीटों पर अब उपचुनाव होगा। इसे लेकर जल्द ही चुनाव आयोग तारीख की घोषणा कर सकता है।

आप को बता दें कि हाल ही में हुए जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होगा उसमें सभी विधायकों ने लोकसभा की सीटों पर जीत दर्ज की है, ऐसे में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया अखिलेश के करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।  अखिलेश के साथ-साथ फैजाबाद से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया है। अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद लालाजी वर्मा ने भी कटेहरी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।  प्रसाद ने फैजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लल्लू सिंह को पराजित किया था। 
अखिलेश यादव ने हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले साल 2022 में वह मैनपुरी की करहल सीट से विधायक चुने गये थे। सपा प्रमुख राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की  80 लोकसभा सीटों में से समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली है। लोकसभा में जीत से उत्साहित इंडिया गठबंधन यूपी में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी गठबंधन प्रत्याशी उतार सकते हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि कांग्रेस और सपा का अगला कदम क्या होता है?

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram