मुरादाबाद से ISI के लिए जासूसी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई
मुरादाबाद से यूपी एटीएस ने एक बड़े ऑपरेशन में कारोबारी शहजाद को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी और तस्करी में लिप्त था।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद मंडल से शहजाद नामक एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।
एटीएस को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि शहजाद, जो रामपुर जनपद के टांडा क्षेत्र स्थित आज़ाद नगर का निवासी है, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तस्करी में संलिप्त है। जांच में खुलासा हुआ कि वह आईएसआई एजेंट्स के संपर्क में है और भारत की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहा है।
तस्करी की आड़ में जासूसी
बताया जा रहा है कि शहजाद बीते कई वर्षों से भारत और पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले और अन्य सामान की अवैध तस्करी कर रहा था। इसी तस्करी की आड़ में वह आईएसआई के एजेंट्स के लिए सूचनाएं इकट्ठा करता और उन्हें साझा करता था।
भारतीय सिम और फंडिंग का भी आरोप
एटीएस की विवेचना में यह भी सामने आया है कि शहजाद ने आईएसआई एजेंट्स को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे, और भारत में मौजूद उनके नेटवर्क को आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी। इतना ही नहीं, वह उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से लोगों को तस्करी की आड़ में पाकिस्तान भिजवाने की साजिश में भी शामिल रहा है। इन लोगों के वीजा आदि की व्यवस्था पाकिस्तानी एजेंट्स के जरिए कराई जाती थी।
एटीएस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में लखनऊ स्थित एटीएस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 148 और 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review