बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सामने आई ब्रिटेन की प्रतिक्रिया, कहा यह खराब पत्रकारिता थी, खराब शोध था

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सामने आई ब्रिटेन की प्रतिक्रिया, कहा यह खराब पत्रकारिता थी, खराब शोध था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'नफरत से भरा एक काम था। यह खराब पत्रकारिता थी, खराब शोध था और पीएम मोदी के खिलाफ एक धब्बा था जो पूरी तरह से अनुचित है।' बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर ये बातें ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कही है। सांसद ने आगे कहा कि ब्रॉडकास्टर (बीबीसी) 'ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।' कुछ दिनों पहले गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसका नाम 'इंडिया : द मोदी क्वेश्चन' है। डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने प्रॉपगैंडा का हिस्सा बताया था।

एक भारतीय न्यूज चैनल 'न्यूज 18' से बात करते हुए ब्लैकमैन ने कहा कि दो एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री यह दिखाने की कोशिश करती है कि भारत की न्यायिक प्रणाली पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। भारत की न्याय व्यवस्था राजनीति से पूरी तरह अलग और पूरी तरह स्वतंत्र है। बॉब ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भारत को एक 'गैर-धर्मनिरपेक्ष देश' दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन हम जानते हैं कि भारत सभी धर्मों और हर पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को गले लगाता है। इसलिए डॉक्यूमेंट्री ने जो भारत की एक 'बेहद खराब' तस्वीर पेश की है, वह मेरे हिसाब से पूरी तरह गलत है।

डॉक्यूमेंट्री को बताया 'खराब रिसर्च'

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री कथित तौर पर 2002 गुजरात दंगों के दौरान घटी घटनाओं के बारे में बात करती है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसने भारत और विदेशों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। ब्रिटिश सांसद ने कहा, 'बीबीबी ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों से कहें कि बीबीसी पर प्रसारित होने वाली चीजों से सावधान रहें। इस डॉक्यूमेंट्री के मामले में, बहुत खराब शोध किया गया है।'

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram