बॉलीवुड के किंग खान मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों रोके गए, बताई गई ये छोटी वजह
बॉलीवुड के किंग खान और सुपरस्टार शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों तक रोके जाने की खबर सामने आई है। शाहरुख शुक्रवार को देर रात में शारजाह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख के पास काफी कीमती घड़ियां थीं और उनके कवर भी थे। इन सभी चीजों की कीमत भी 18 लाख रुपये के करीब बताई गई है। कस्टम डिपार्टमेंट ने शाहरुख को रोक लिया और कस्टम ड्यूटी भरने के बाद ही वहां से जाने दिया।
शाहरुख खान अपने प्रावेट चार्टेड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वह दुबई में एक बुक लॉन्च करने के लिए गए हुए थे। जब वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो कस्टम विभाग के स्टाफ ने उनको रोक लिया। उनके पास 18 लाख रुपये का कीमती सामान था। इसमें महंगी घड़ियां बताई गई हैं। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के एयपोर्ट की इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान को घड़ियों के लिए कस्टम ड्यूटी चुकाए बिना वहां से नहीं जाने दिया गया। शाहरुख को इनके लिए 6.83 लाख की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।
आपको बता दें कि शाहरुख खान शुक्रवार की रात को लगभग 12.30 बजे के करीब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। टर्मिनल टी 3 के रेड चैनल पर कस्टम विभाग ने उनको रोक लिया। उनके साथ में टीम भी थी। जांच करने पर पता चला कि उनके बैग में Babun & Zurbk, Rolex और Spirit ब्रैंड की घड़ियां थीं। इसके अलावा एप्पल वॉच भी बताई जा रही हैं। लगभग एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। उसके बाद शाहरुख को तो कस्टम विभाग ने जाने दिया लेकिन उनके बॉडीगार्ड को रोक लिया।
कस्टम विभाग की यह प्रक्रिया अगली सुबह यानि शनिवार तक चली जिसके बाद सुबह के करीब 8 बजे कस्टम ऑफिशिअल्स ने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि को छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में शामिल होने गए थे। यहां पर उनको ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नेरेटिव अवॉर्ड से नवाजा गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review