ग्रीन स्विमसूट में दिए बोल्ड पोज,बेहद हॉट और पुरकशिश अनुष्का |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद अपने पुराने शेप में आ गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं. फोटोज को देखकर साफ है कि अब वह पहले की तरह स्लिम हो गई हैं.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नियोन ग्रीन स्विमसूट में नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ देखकर किलर पोज दे रही हैं. अनुष्का (Anushka Sharma) की इन फोटोज पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक खूब कमेंट कर रहे हैं.
फैंस अनुष्का की खूबसूरती और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर किया है.

अनुष्का के पति विराट कोहली ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है. उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर किया है. इसके अलावा अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें केला और डोसा जैसी खाने की चीजें नजर आ रहे हैं, जिसे केले के पत्ते पर सर्व किया गया है. अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'स्वादिष्ट'.

इससे पहले अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपने एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं, जो खूब चर्चा में रहीं. फोटो में अनुष्का (Anushka Sharma) ब्लैक जालीदार ड्रेस में नजर आईं. दरअसल, अनुष्का (Anushka Sharma) ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था.

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anusha Sharma) पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ काम किया था. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी काम किया था.

अनुष्का पिछले तीन साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review