दिल्ली के हर थाने में अफसरों के रूम की चेकिंग, थाने में शराब पीने के आरोप

दिल्ली के हर थाने में अफसरों के रूम की चेकिंग, थाने में शराब पीने के आरोप
थाने में शराब पीने के आरोप में दिल्ली के विजय विहार थाने के SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसी के साथ डीसीपी वेस्ट ने नया आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, अब वेस्ट दिल्ली के हर थाने में अफसरों के रूम की चेकिंग होगी. अगर किसी अफसर के पास शराब की बोतलें मिलती हैं, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी वेस्ट के आदेश के मुताबिक, रात की ड्यूटी में तैनात अफसर (NIGHT GEO) वेस्ट दिल्ली के हर थाने के SHO, ATO, BRAVO के रूम में जाकर चेकिंग करेंगे. अफसर ये देखेंगे कि कहीं इनके रूम में शराब की बोतलें तो नहीं. थानों में मौजूद नहीं होनी चाहिए शराब आदेश के मुताबिक, अगर थाने में SHO, एडिशनल SHO या अन्य कोई अफसर शराब के नशे में मिलता है या उनके रूम में शराब मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आदेश में साफ तौर पर कहा है कि पुलिस स्टेशन में एल्कोहल की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए. शराब पीकर पुलिसकर्मी को गाली देने का मामला बताया जा रहा है कि डीसीपी वेस्ट ने यह आदेश रोहिणी के विजय विहार थाने में हुई घटना के बाद दिया. दरअसल, रोहिणी जिले के विजय विहार थाने के SHO ने ड्यूटी के दौरान थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी को गाली दे दी थी. SHO शराब के नशे में था. मामला काफी तूल पकड़ा. इसके बाद SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram