भा.ज.पा. नेता की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर फूल विक्रेता की पिटाई
मेरठ। शनिवार की दोपहर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सड़क पर लगे जाम में आराम से गाड़ी निकालने को कहने पर कार सवार भाजपा नेता बाप-बेटे भड़क उठे। भाजपा नेता और उसके पिता ने सड़क पर फूल बेच रहे फूल विक्रेता और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर डाली। आरोप है कि एक राज्य मंत्री के दबाव में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
ईश्वरपुरी फूल मंडी निवासी मानव मकान के नीचे ही फूलों की दुकान करता है। मानव ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सड़क पर लगे जाम में वह एक ई-रिक्शा चालक को अपनी दुकान से बचाकर ई-रिक्शा निकालने के लिए कहने लगा तभी अचानक बराबर से गुजर रही स्कार्पियो चला रहा युवक मानव को गाली देने लगा। मानव ने गाली देने का विरोध किया तो कार में सवार युवक और उसके पिता ने मानव और उसकी पत्नी मीनाक्षी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान स्थानीय व्यापारियों की भी बाप-बेटों के साथ भिड़ंत हो गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो पर भाजपा का झंडा और हूटर लगा हुआ था। कार सवार दोनों बाप-बेटे खुद को भाजपा नेता बताते हुए व्यापारियों और मानव को एक राज्य मंत्री का नाम लेकर धमकी देने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई।
मानव का आरोप है कि राज्य मंत्री के दबाव में पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और दोनों पक्षों के बीच समझौता लिखवाकर उन्हें वापस भेज दिया। कार सवारी युवक दिल्ली का बताया जा रहा है। वहीं, मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review