वाई-20 के बहाने 2024 का लक्ष्य साधने में जुटी भाजपा, 7 अप्रैल से होंगी युवा चौपाल
मेरठ। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को साधने के लिए जी-20 की तर्ज पर वाई-20 का कार्ड खेला है। जिसके चलते यूपी में एक महीने के लिए जगह-जगह पर युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 15 अप्रैल तक कई जगह युवा चौपाल और दो स्थानों पर मेगा चौपाल लगाकर भाजपा नेता युवाओं को साधने का काम करेंगे।
शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना ने पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के प्रयासों से जिस तरह जी-20 में भारत को नेतृत्व का मौका मिला है। उसी तर्ज पर बीजेपी द्वारा पूरे देश में वाई-20 प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिसके तहत जगह-जगह पर युवा चौपालों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी वर्गों के युवा डॉक्टर। इंजीनियर, वकील, खिलाड़ियों सहित युवा प्रतिभाओं को आमंत्रित किया जाएगा। हर चौपाल में 50 से 100 व्यक्तियों का लक्ष्य रखा गया है। युवा चौपाल में युवाओं को उनके क्षेत्र से संबंधित रोजगार और अन्य विषयों पर जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटते हुए भाजपा नेता एक महीने तक यह कार्यक्रम चलाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 15 अप्रैल तक सभी विधानसभाओं में अधिक से अधिक युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। वहीं, इस बीच दो मेगा चौपाल भी लगाई जाएंगी। जिसमें लगभग 500 व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review