Modinagar : बाइक सवार फेरी वालों ने दिव्यांग युवती को किया अगवा
- छह घंटे बाद निवाड़ी के जंगल में घायल मिली पीड़िता
मोदीनगर। एक कॉलोनी में मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई दिव्यांग युवती को बाइक सवार फेरी वाले अगवा कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज से मामले की जानकारी लगी। जानकारी के बाद परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की। युवती लगभग छह घंटे बाद निवाड़ी के जंगल से घायल अवस्था में बरामद हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने थाने पर हंगामा कर घेराव भी किया।
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 20 वर्षीय पुत्री मंद बुद्धि और मूक-बधिर है। बताया कि युवती मोहल्ले की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार फेरी वाले ने युवती की स्थिति को भांप लिया और उसके अगवा कर लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी का दूसरा साथी भी मिल गया। दोनों युवती को निवाड़ी के जंगल की तरफ ले गए। काफी देर बाद भी युवती जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तभी एक सराफ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार फेरी वाले युवती को अगवा कर ले जाते दिखे। परिजन निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर सूचना देने के बाद खुद भी युवती की खोजबीन में जुट गए। युवती करीब चार बजे निवाड़ी क्षेत्र स्थित सिखैड़ा गांव के जंगल में घायल अवस्था में बरामद हुई। युवती के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना से युवती दहशत में दिखी। युवती ने परिजनों से इशारों में आरोपियों की करतूत बयां की। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विश्व हिंदू परिषद ने थाने पर किया हंगामा
घटना की जानकारी लगने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मधुर नेहरा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर थाना घेरा। आरोप लगाया कि निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दे दी गई थी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी बच निकले अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आरोपी तत्काल पकड़ जा सकते थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review