मिलावटी डीजल पर छापेमारी में बड़ा खुलासा, शहर के कई पेट्रोल पंपों पर थी सप्लाई

मिलावटी डीजल पर छापेमारी में बड़ा खुलासा, शहर के कई पेट्रोल पंपों पर थी सप्लाई

मेरठ। बुधवार को परतापुर के गेझा गांव में नकली डीजल बनाने के गोदाम पर छापेमारी के बाद अब इस घटना में कई बड़े खुलासे हो रह है। सूत्रों की माने तो पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गेझा के नकली तेल के गोदाम से शहर के कई प्रतिष्ठित बड़े व्यापारियों के पेट्रोल पंपों पर इस नकली डीजल की सप्लाई की जा रही थी। गोदाम से पकड़े गए गोदाम मालिक मनीष गुप्ता से हुई पूछताछ के बाद दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से दो लोगों को हिरासत में लिया गया जिसके बाद आरोपियों की संख्या 6 से 8 हो गई पुलिस ने सभी आठों आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की ।

इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं जिन पर पुलिस अब काम कर रही है । माना जा रहा है कि शहर के कई पेट्रोल पंपों से अब और भी गिरफ्तारिया हो सकती है पुलिस की अगली कार्रवाई में शहर के कई सफेदपोश लोग भी जद में आ सकते हैं पुलिस के इस खुलासे के बाद कई पेट्रोल पंप के मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में बड़ी कार्यवाही करने का मन बना चुकी है।

कई सफेदपोश भी शामिल है नकली तेल के काले कारोबार में

बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पुलिस इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां भी कर सकती है। इसके बाद यह सामने आ जाएगा की किस-किस पेट्रोल पंप के द्वारा भोले भाले ग्राहकों को मूर्ख बनाकर उन्हें नकली डीजल बेचा जा रहा था । और कीमती गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। 

गौर तलब है कि बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने परतापुर के गेझा मार्ग पर खेतों के बीच चल रहे नकली डीजल की फैक्ट्री पर छापा मारा था इस छापे में 12 हजार लीटर शुद्ध डीजल और  23 हजार लीटर नकली डीजल बरामद किया था पुलिस ने मौके से ही फैक्ट्री मालिक मनीष गुप्ता सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था।


 जीपीएस को भी कर देते थे गुमराह 

गिरफ्तार आरोपियों ने ही पूछताछ में खुलासा किया कि एचपीसीएल डिपो में कार्यरत कर्मचारियों की मिली-भगत से नकली डीजल का यह बड़ा सिंडिकेट चल रहा था। फैक्ट्री से निकलने वाले वाहन चालक अपने वाहन का जीपीएस बंद करने के बाद इस फैक्ट्री में पहुंचते थे। जहां से 20 हजार लीटर के टैंकर से चार हजार लीटर डीजल चोरी करके उसमें हाइड्रोकार्बन सॉल्वेंट मिलाकर यह टैंकर पेट्रोल पंप पर भेजे जाते थे।

काले कारोबारियों पर लग सकती है रासुका भी

डीजल निकालने के लिए फैक्ट्री में एक जेट पंप और मिक्सिंग के लिए बड़ा टैंकर भी बरामद हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 303(2), 319(4) BNS और 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर लिया है

पुलिस ने आठ आरोपी किए कोर्ट में पेश, सभी को भेजा जेल

पुलिस ने गुरुवार को आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।  सूत्रों के मुताबिक तेल के खेल में शामिल कई सफेदपोश अभी पुलिस के निशाने पर हैं। जो बचने के लिए कुछ राजनैतिक हस्तियों की शरण में पहुंच रहे है। और पुलिस पर दवाब बनवाने का प्रयास कररहे है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

1.मनीष गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

2.आशीष गुप्ता पुत्र अवनीश

3. अवनीश गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

4.पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार

5.गजेन्द्र उर्फ गजन पुत्र वासुदेव

6. प्रकाश पुत्र बालकराम

7. शिवांक उर्फ शिवम शर्मा उर्फ पिंकू पुत्र शिवकुमार शर्मा

8. बृज किशोर पुत्र मूलचन्द

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram