तेल कारोबारी के यहां जीएसटी की फिल्मी स्टाइल में बड़ी रेड, व्यापारियों का हंगामा
मेरठ। स्टेट जीएसटी की टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए स्टेट जीएसटी की टीम ने एक बड़े तेल कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। छापे से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद करते हुए हंगामे की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद भारी फोर्स के चलते छापेमारी की कार्रवाई जारी रही।

मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में सुबह सवेरे अचानक ही स्टेट जीएसटी की टीम की काफिला लगभग एक दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंचा। स्टेट जीएसटी की टीम की अगुवाई स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर कर रहे थे उनके साथ डिप्टी जॉइंट कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर सहित लगभग 40 से 50 सदस्य भी मौजूद रहे। सदर थाने के पास अपनी गाड़ियां खड़ी करने के बाद टीम ने अचानक सदर दाल मंडी स्थित (के एम के एल एग्रो ऑयल कंपनी) के ऑफिस और सामने स्थित गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। टीम के सदयो ने संस्थान के मालिक राजू सडाना और उनके भाई पंकज सडाना सहित तमाम कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए दस्तावेज खंगालने शुरू किये। इस दौरान ऑफिस से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है।
उधर, मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारियों का भी जमावाड़ा शुरू हो गया व्यापारियों ने टीम की कार्यवाही का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन पीएसी फोर्स की मौजूदगी के चलते व्यापारियों का हंगामा बेअसर रहा। कोई चारा न चलते देख व्यापारियों ने बाजार को भी बंद करा दिया। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में की गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review