बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में बड़ी चूक, कुर्सी के टुकड़े से हुआ हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में बड़ी चूक, कुर्सी के टुकड़े से हुआ हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, औरंगाबाद में भीड़ से उनके ऊपर कुर्सी का एक टुकड़े से हमला किया गया। मुख्यमंत्री हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल बाल बच गए, लेकिन इस घटना के बाद से वहां अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जल्द से जल्द घेर लिया।

बता दें कि समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आज औरंगाबाद पहुंचे थे। जहां भीड़ के भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर कुर्सी के टुकड़े से हमला कर दिया हालांकि उन्हें कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना हुआ बारुण प्रखंड के कंचनपुर की है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत भवन का लोकार्पण करने गए थे।

कंचनपुर में वह पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने आए थे. उद्घाटन करने के दौरान ही किसी ने कुर्सी का टुकड़ा फेंका जो उनके सामने जा गिरा. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता कि कैसे एक टुकड़ा उनके बेहद करीब फेंका गया है. नीतीश सोमवार को जीविका दीदियों और विभागग के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान कई ग्रामीण अपनी समस्या बताने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाह रहे थे, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिल नहीं पा रहे थे।

गार्ड को लगा टुकड़ा

बताया गया कि ऐसे में आक्रोशित किसी ग्रामीण के द्वारा कुर्सी के पैर को तोड़कर मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री को कुर्सी का टुकड़ा नहीं लगा. टुकड़ा उनके आगे से निकलते हुए सुरक्षा में लगे गार्ड को लग गया. भीड़ की तरफ से आए कुर्सी के टुकड़े को किसने फेंका इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इसे सुरक्षा में चूक कहा जा सकता है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री के साथ कई दफे ये चीजें हो चुकी हैं. तीन से चार बार वो सुर्खियों में रहे थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे थे.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram