बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 1 अगस्त से 125 यूनिट तक बिजली फ्री, 1.67 करोड़ परिवारों को होगा लाभ

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 1 अगस्त से 125 यूनिट तक बिजली फ्री, 1.67 करोड़ परिवारों को होगा लाभ

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि 1 अगस्त से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना होगा। यह राहत जुलाई महीने के बिजली बिल से ही लागू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में सौर ऊर्जा के विस्तार की भी योजना का एलान किया।

नीतीश कुमार ने कहा, "हमने तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनके घरों की छतों और नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी उपभोक्ताओं को भी सरकार की ओर से उचित सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के जरिए बिहार में अगले तीन वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

इस घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा चुनावी कदम माना जा रहा है, जिससे आम जनता को राहत और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता दोनों की दिशा में प्रगति होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram