दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड पर बीजेपी नेता विनीत शारदा का बड़ा विवादित बयान.
दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर मेरठ में वरिष्ठ बीजेपी नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक विशेष समुदाय की बात करते हुए कहा कि पेट में दाढ़ी ज़बान में दाढ़ी रखने वालों का कत्लेआम करने से चूकना मत. . पेट में दाढ़ी रखने वालों से सावधान रहना. क्योंकि दिल्ली में हुआ श्रद्धा हत्याकांड एक बेटी का अपमान नहीं भारत माता का अपमान है. उन्होंने कहा कि श्रद्धा का कत्ल आफताब करता है और टुकड़े फ्रिज में रखता है. आफताब जैसे लोगों के दाढ़ी पेट में होती है. विनीत शारदा ने कहा कि सरेआम जनता के बीच में ऐसे आफताब को फांसी देनी चाहिए.
हिंदू समाज के लोग पांच बच्चे पैदा करे - विनीत शारदा
मेरठ में हुए वैश्य समाज के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे विनीत शारदा ने कहा कि हिंदू समाज को पांच बच्चे पैदा करने चाहिए. क्योंकि महाराजा अग्रसेन के भी अट्ठारह बच्चे थे भगवान राम चार भाई थे और भगवान कृष्ण जी के अस्सी पुत्र थे. विनीत शारदा ने कहा कि आज हम हम दो हमारे दो हमारे एक में अटके हुए हैं. मुसलमान कहता है कि मैं एक मेरे तीन मेरे अट्ठारह. हम दो हमारे पांच का सिद्धान्त हिंदुओं को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक बच्चे को राजनीतिक ज्ञान. एक बच्चे को लोहा खरीदना लोहा चलाना सिखाइए.एक बच्चे को सेना एक बच्चे को व्यापार की शिक्षा देनी चाहिए.विनीत शारदा ने कहा कि कुछ दिनों बाद बच्चों को पिता ही नहीं चलेगा कि फूफा चाचा ताऊ किसको कहते हैं. शारदा ने कहा कि अगर सरकार इस पर फैसला करती है तो उनके भी दो हमारे भी दो का सिद्धांत सभी पर लागू हो तो ठीक है. गौरतलब है के भाजपा नेता विनीत शारदा एक सांस में कई बार कमल कमल और फिर नमो नमो का जाप कर चुके हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review