बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति पर मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही , 5 बुलडोज़रों ने खाक मे मिलाई अवैध कालोनी

बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति पर मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही , 5 बुलडोज़रों ने खाक मे मिलाई अवैध कालोनी
मेरठ। आखिरकार मेरठ विकास प्राधिकरण ने अपना सख्त रुख दिखा हि दिया 10 दिन में दो बार फजीहत के बाद आखिरकार मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने शर्मसार होते हुए ब्रहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। एमडीए की टीम ने दिन निकले ही परीक्षितगढ़ रोड स्थित बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी को नेस्तनाबूद कर दिया। इस दौरान टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रही। जिसके चलते दारा सिंह या उसके समर्थक मौके पर पहुंचने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके।
बताते चलें कि सीएम योगी के आदेश पर मेडा द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एमडीए की टीम दो बार दारा सिंह की कॉलोनी ध्वस्त करने गई। मगर, दोनों बार विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस मामले में दोनों बार दारा सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ब्रहस्पतिवार को एसडीएम सदर देहात ओजस्वी राज के नेतृत्व में एमडीए के जोनल अधिकारी अर्पित यादव, अवर अभियंता मनोज सिसौदिया व लाव लश्कर और भारी फोर्स के साथ दिन निकले ही दारा सिंह की अवैध कॉलोनी पर पहुंच गए। टीम ने आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए बुलडोजर द्वारा कॉलोनी में बनाई गई सड़क, सीवर लाइन और प्लॉट की बाउंड्री व नींव आदि तोड़ डालीं। मात्र दो घंटे के अंदर एमडीए की टीम ने पूरी कॉलोनी को नेस्तनाबूद कर दिया। उधर, भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते दारा सिंह या उसके समर्थक मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram