भुवन बाम की ओटीटी में इंट्री, ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज, देंखे...
Taaza Khabar Trailer : भुवन बाम (Bhuvan Bam) को कौन नहीं जानता? अरे वही ‘बीबी की वाइन्स' (BB Ki Vines) वाले भुवन। अब एक यूट्यूबर, कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। भुवन बाम अब अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। हॉटस्टार पर आ रही उनकी सीरीज ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर दिलचस्प नजर आता है और भुवन बाम के किरदार की जानकारी देते हुए शुरू होता है। ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा। सीरीज में भुवन एक सफाईकर्मी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे कलाकार भी इस सीरीज में दिखाई देंगे। क्या बताता है ताजा खबर का ट्रेलर, आइए जानते हैं।
Taaza Khabar का ट्रेलर शुरू होता है, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से। ट्रेलर वसंत गावड़े का परिचय करता है यानी भुवन बाम का। कहता है- मैं वसंत गावड़े, मुंबई का किंग, वडाला का वूल्फ, ठाणे का टाइगर, चेंबूर का चीता। इन संवादों के साथ वसंत को एक राजा की शख्सीयत के तौर पर दिखाया जाता है। फिर अचानक वसंत की नींद टूटती है। एक पब्लिक टॉइलट के बाहर कोई उसे जगाता है और पूछता है-कितना हुआ तेरे संडासा का।
ट्रेलर में आगे वसंत अपनी कहानी एक लड़की को सुनाता है और शायद एक कोठे में सेक्स वर्कर के साथ बैठा है। कहता है, बाप ने दारू पिया, भाई को मारा। मैंने इधर-उधर का लफड़ा सुल्टाया और मस्त बैठके संडास सूंघा। जिस सेक्स वर्कर के साथ वसंत अपनी बातें शेयर करता है, उसकी भूमिका को निभा रही हैं श्रेया पिलगांवकर। वह एमेजॉन प्राइम की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) में स्वरागिनी यानी स्वीटी गुप्ता की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review