सरकारी नौकरी: BECIL में निकली भर्ती, 75000 तक होगी सैलरी
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं साथ ही और अधिक जानकारी भी जुटा सकते हैं। आवेदन को अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है। बता दें अभी इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 54 खाली पदों की भर्ती की जा रही है, हालाकि संस्था अभी इन पदों को बढ़ा सकती है।
क्या है इसकी योग्यता?
अलग अलग पदों के अनुसार अलग अलग योग्यताएं रखी गई हैं। जैसे मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) के पद के लिए एमडी आयुर्वेद सब्जेक्ट में डिग्री होनी चाहिए। वहीं मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) के अन्य पद के लिए एमडी आयुर्वेद सब्जेक्ट में डिग्री के अलावा एक साल का ओपीडी और क्लिनिकल एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। इनके अलावा सीनियर प्रोग्राम मैनेजर (टेक्निकल) के उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन और एमबीए/एमपीएच में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। और इसके साथ ही एक्सपीरियंस के तौर पर तीन साल अनुभव और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए। और इसके साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी जरूरी है।
इन पदों में होगी भर्ती
मेडिकल ऑफिसर के 8 पद
सीनियर प्रोग्राम मैनेजर (टेक्निकल) 1 पद
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) के 1 पद
जूनियर प्रोग्राम मैनेजर (टेक्निकल) के 2 पदों
प्रोग्राम मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेटिव) के एक पदों
योगा थेरेपिस्ट के दो पदों
स्टाफ नर्स के 12 पद
पंचकर्म तकनीशियन के 10 पद
ऑडियोलॉजिस्ट, ऑपथैलमिक टेक्निशियन/ऑप्टोमेट्रिस्ट, ओटी टेक्निशियन (ऑपथैलमिक), असिस्टेंट लाइब्रेरी ऑफिसर के एक-एक पदों और पंचकर्म अटेंडेंट के 10 पदों की भर्ती की जानी है।
कितनी है आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार की आवेदन शुल्क 750 रुपये और वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और फिजिकल हैंडिकैप्ड लोगों की आवेदन शुल्क महज 450 रुपये है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review