Bank Holidays: आज से 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, मई में कुल इतने बैंक हॉलिडे

Bank Holidays: आज से 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, मई में कुल इतने बैंक हॉलिडे

अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मई महीने का सबसे लंबा बैंक हॉलिडे शनिवार से शुरू होगा। इसके तहत तीन दिन यानी 14, 15 और 16 मई को बैंकों में छुट्टी रहेगी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मई 2022 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार महीने में पूरे 11 दिन छुट्टियां निर्धारित हैं।

इन तीन दिनों की बात करें, तो 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि 15 मई को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है। इसके अलावा 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए निकलने वाले हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की लिस्ट पर नजर मार लेना आपके लिए फायदेमंद होगा।

11 छुट्टियों का पूरा ब्यौरा

इस महीने हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चार छुट्टियां दी गई हैं। कुल 11 छुट्टियों में से पांच छुट्टियों का इस्तेमाल किया जा चुका है। इनमें एक मई (रविवार), 2 मई (ईद-उल-फित्र), 3 मई (भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद उल फित्र)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया), 8 मई (रविवार), और नौ मई (रविंद्रनाथ टैगोर जयंती)। अब रविवारों को मिला लें तो कुल 6 छुट्टियां और हैं। 14 से 16 मई तक 3 की लगातार छुट्टियों के बाद 22 मई को रविवार है। उसके बाद 28 और 29 की क्रमश: चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी है।

आपको बता दें कि इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी, यानी आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को घर बैठे कर पाएंगे। यहां बता दें कि बैंकों की छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग- अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि वे लिस्ट देशभर के राज्यों में अलग-अलग में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram