UP: कौशांबी में पकड़ा गया बब्बर खालसा आतंकी
UP: कौशांबी में पकड़ा गया बब्बर खालसा आतंकी
- तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल बरामद
लखनऊ। कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी का नाम लाजर मसीह बताया जा रहा है। उसे यूपीएसटीएफ और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गुरुवार सुबह लगभग 3:20 बजे गिरफ्तार किया। आतंकी की गिरफ्तारी कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से हुई है।
जानकारी के मुताबिक बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह पुत्र कुलविंदर अमृतसर जिले का रहने वाला है। उसका परिवार गांव कुरलियान पोस्ट-माकोवल, थाना रामदास में रहता है। पता चला है कि आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। इतना ही नहीं, आतंकी के पाकिस्तान के आईएसआई के साथ संपर्क का भी खुलासा हुआ है।
आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक भी बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी विशेष कार्य बल, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उसे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में सुबह करीब 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
यश ने कहा, "गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।"
बता दें कि 24 सितंबर 2024 को आतंकी पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था। यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review