आईआईए भवन मेरठ में “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर जागरूकता बैठक का आयोजन

आईआईए भवन मेरठ में “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर जागरूकता बैठक का आयोजन

"आईआईए मेरठ में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जागरूकता बैठक आयोजित, विनीत शारदा ने समय व धन की बचत के लिए एक साथ चुनाव की वकालत की।"

विनीत शारदा बोले - एक राष्ट्र, एक चुनाव से बचेगा समय और धन

मेरठ, – इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मेरठ चैप्टर द्वारा बुधवार को “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य उद्योग जगत की राय को एक मंच पर लाना और इस विचार पर चर्चा को बढ़ावा देना था।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा रहे। उनके साथ भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और शहर के प्रमुख उद्यमीगण भी उपस्थित रहे।

विनीत शारदा ने क्या कहा?
अपने संबोधन में विनीत शारदा ने कहा कि देश में शीघ्र ही “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की व्यवस्था लागू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए कुछ राज्यों का कार्यकाल बढ़ाया और कुछ का घटाया जा सकता है। इसके 100 दिनों के भीतर नगर निकाय, ज़िला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे।

शारदा ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से व्यापार और उद्योग प्रभावित होते हैं, सरकारी मशीनरी पर भी भार पड़ता है। बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता विकास कार्यों को रोक देती है और इससे देश की आर्थिक गति धीमी पड़ जाती है।

उन्होंने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” से ना केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि यह राष्ट्र के समग्र विकास के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

भारत की सुरक्षा और आतंकवाद पर भी बोले शारदा
विनीत शारदा ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान एक आतंकवादी फैक्ट्री है, जिसने हमेशा भारत में अशांति फैलाने का कार्य किया है। लेकिन अब भारत पहले जैसा नहीं रहा – अब यह नया भारत है जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देना जानता है।” उन्होंने ‘ऑपरेशन त्रिसदूर’ का उदाहरण देते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की।

शारदा ने विपक्षी नेताओं द्वारा सेना के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी बातों से सेना का मनोबल टूटता है और सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

आईआईए अध्यक्ष ने क्या कहा?
बैठक की अध्यक्षता कर रहे आईआईए के अध्यक्ष  तनुज गुप्ता ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से देश को दोहरा लाभ होगा – समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है, वर्ष 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन कुछ राज्यों की विधानसभाएं समय से पहले भंग होने के कारण यह व्यवस्था बाधित हो गई थी। वर्तमान सरकार इस दिशा में फिर से गंभीर प्रयास कर रही है।

अन्य प्रमुख अतिथि
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  विवेक रस्तोगी ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि “सरकार आतंकवादियों और उनके समर्थकों से सख्ती से निपटेगी और महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।”

बैठक में आईआईए के कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुराग अग्रवाल और विभोर सहित कई अन्य प्रमुख उद्योगपति भी मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram