चंडीगढ़ से उत्तराखंड आने वाले ध्यान दें, टनकपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी आने वाली बस का समय बदला

चंडीगढ़ से उत्तराखंड आने वाले ध्यान दें, टनकपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी आने वाली बस का समय बदला

हल्द्वानी: चंडीगढ़ से हल्द्वानी और टनकपुर के लिए यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। चंडीगढ़ से कुमाऊं क्षेत्र के लिए संचालित हो रही बसों के समय में बदलाव हुआ है। यह बदलाव विभिन्न डिपों के विवाद को लेकर किया गया है।

रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कुमाऊं के दोनों मंडल और डिपो अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की, जिसके बाद चंडीगढ़ की बसों के संचालन के वक्त को बदला गया है। टनकपुर डिपो की बस दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ से संचालित होगी। रुद्रपुर डिपो की बस शाम साढ़े चार बजे और हल्द्वानी डिपो की बस शाम पांच बजे संचालित होगी। वहीं काठगोदाम डिपो की पहले की तरह दोपहर तीन बजे संचालित होगी।

बैठक में टनकपुर और नैनीताल मंडल के रोडवेज अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ में सेक्टर-17 बस अड्डे से रोजाना दोपहर तीन बजे उत्तराखंड रोडवेज के टनकपुर डिपो की बस संचालित होती है। इसके एक घंटे बाद शाम चार बजे चंडीगढ़ रोडवेज की बस टनकपुर के लिए संचालित होती है।

इन दोनों बसों के समय से हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम व रुद्रपुर डिपो आदि की बसें प्रभावित हो रहीं। इस वजह से बसों के संचालन का वक्त बदला गया है और समस्या का हल निकाला गया है।सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम को निर्देश दिए गए कि काठगोदाम-चंडीगढ़ मार्ग का परमिट अपडेट कराया जाए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram