पूरा देश मना रहा है सेना दिवस, आइए जानते हैं इससे जुड़ी तमाम बातें
भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है, इस तरह इस साल भारत अपना 75वां सेना दिवस मना रहा है। जो कि पहली बार दिल्ली के स्थान पर बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
भारत में इस दिन जश्न मनाने का कारण ये है कि इस दिन भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक की याद दिलाता है
बता दें कि आज के दिन यानी 15 जनवरी, 1949 को करीब 200 साल के ब्रिटिश शासन के बाद पहली बार किसी भारतीय को भारतीय सेना की बागडोर सौंपी गई थी।
इसी कारण से तब से इस दिन भारतीय सैनिकों की उपलब्धियों, देश सेवा, अप्रतिम योगदान और त्याग को सम्मानित किया जाता है।
सेना दिवस मनाने की वजह
गौरतलब है कि 15 जनवरी, 1949 को कमांडर-इन-चीफ़ का पद पहली बार ब्रिटिश सैन्य अधिकारी से भारतीय सैन्य अधिकारी को मिला था, जिसे कमांडर-इन-चीफ़ यानी तीन सेनाओं के प्रमुख को कहा जाता है।
बता दें कि इस समय भारत में कमांडर-इन-चीफ़ भारत के राष्ट्रपति हैं जो तीनों सेनाओं के प्रमुख हैं।
जबकि पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ़ के तौर पर पदभार ग्रहण किया था।
इस बार कैसे मनाया जाएगा सेना दिवस
इस वर्ष सेना दिवस 15 जनवरी को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सेना दिवस का आयोजन राजधानी दिल्ली से बाहर हो रहा है।
गौरतलब है की हर साल सेना दिवस का दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजन किया जाता है।
सेना दिवस की थीम
हर बार सेना दिवस पर इसकी कोई न कोई थीम रखी जाती है, इस बार सेना दिवस की थीम है 'रक्तदान करें- जीवन बचाएं'
इसी के तहत दिसंबर से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय सेना की टुकड़ियों ने 24 दिसंबर, 2022 को रक्तदान अभियान भी चलाया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review