Delhi : भूख हड़ताल पर बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी

Delhi : भूख हड़ताल पर बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी

- एलएनजेपी अस्पताल में कराई गईं भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं आप नेता आतिशी की तबीयत देर रात बिगड़ गई। उन्हें मंगलवार को तड़के करीब 4 बजे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे गिरकर 36 पर पहुंच गया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

आतिशी हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अनशन के चौथे दिन सोमवार को एलएनजेपी के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी। उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी थी।

उस समय आतिशी ने कहा कि मेरी जान से ज्यादा दिल्ली की जनता को पानी दिलाना जरूरी है। जब तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता उनका अनशन जारी रहेगा।

बीते 21 जून से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 28 लाख दिल्ली के लोगों को हरियाणा से उनके हक का पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। सोमवार को अनशन के चौथे दिन लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी।

डॉक्टरों ने आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट दर्ज की। आतिशी का वजन भी कम हो गया है। जिस तेजी से आतिशी का ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और वजन घटा है, डॉक्टरों ने उसे खतरनाक बताया है। साथ ही आतिशी का यूरिन कीटोन स्तर भी बढ़ता जा रहा है। उनके शरीर में कीटोन की मात्रा का इस प्रकार बढ़ना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram