नकली जिगाना पिस्टल से हुई थी अतीक की हत्या, पाकिस्तान में बनती है फर्स्ट कॉपी

नकली जिगाना पिस्टल से हुई थी अतीक की हत्या, पाकिस्तान में बनती है फर्स्ट कॉपी

अतीक अहमद की हत्या में प्रयोग हुई जिगाना पिस्टल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये पिस्टल असली नहीं थी बल्कि फर्स्ट कॉपी थी। इसे पाकिस्तान से खरीदे जाने की बात भी सामने आ रही है।

दरअसल अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के लिए हत्यारों ने जिस पिस्टल का इस्तमाल किया था उसके बारे में पहले जानकारी आई कि ये पिस्टल जिगाना पिस्टल है जो दुनिया भर में मशहूर है। हालांकि अब पुलिस के सूत्र कुछ और जानकारी दे रहें हैं।

दरअसल मौका-ए-वारदात से जो पिस्टल बरामद हुई वो असली जिगाना पिस्टल नहीं है बल्कि वो नकली है या कहिए कि फर्स्ट कॉपी है।

जानकार बताते हैं कि जिगाना पिस्टल की ये कॉपी पाकिस्तान में बनती हैं। भारत में अधिकतर अपराधियों और शूटर्स के पास इसी जिगाना पिस्टल की कॉपी ही हैं। खुफिया सूत्रों का दावा है कि अबतक जो भी हथियार बरामद हुए हैं उनमें से ज्यादातर फर्स्ट कॉपी हैं। ये कॉपी पिस्टल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बनाए जाते हैं। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान की ऐसी कई सारी वेबसाइट हैं जो जिगाना की कॉपी बेचने का दावा करते हैं। ये बंदूकें कॉपी हैं तो जाहिर है कि ऑरिजिनल से बेहद कम कीमत में उपलब्ध होती हैं। कुछ वेवसाइट पर तो महज 17 हजार पाकिस्तानी रुपये में जिगाना F-9mm सेकेंड हैंड भी बेची जा रही है। जो भारतीय रुपये में केवल 5 हजार में उपलब्ध हो सकती है। वैसे असली जिगाना पिस्टल की कीमत पांच लाख के आसपास होती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram