Sri vs Pak: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
Sri Lanka vs Pakistan asia cup 2022 match : श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर 4 के आखिरी मुकाबले को श्रीलंका ने 5 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को सिर्फ 121 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 124 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 122 रनों लक्ष्य को डिफेंड करते हुए दूसरी पारी की शानदार शुरुआत की और पहले दो ओवर में दो विकेट लिए। मोहम्मद हसनैन ने कुशल मेंडिस को, जबकि हारिस रऊफ ने दनुष्का गुनतिलक को शून्य रन पर पवेलियन लौटाया। धनन्जय डी सिल्वा (09) का विकेट गिरने के बाद क्रीज़ पर आए भानुका राजपक्षे ने 19 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए।इसके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन की बनाए। हसरंगा ने तीन गेंदों पर 10 रन बनाये और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान और श्रीलंका दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए रविवार को एक बार फिर आमने-सामने होंगी।इससे पहले श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में शुक्रवार को 121 रन पर ऑलआउट किया। हसरंगा ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट झटके। टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर रहे प्रमोद मदुशंका ने मोहम्मद रिज़वान सहित दो बल्लेबाजों को आउट किया, हालांकि वह 2.1 ओवर में 21 रन देकर थोड़े महंगे साबित हुए। पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट चौथे ओवर में रिजवान (14) के रूप में गंवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फखर जमान ने अपनी संघर्ष से भरी पारी में 18 गेंदों पर 13 रन बनाये और रनगति बढ़ाने के प्रयास में आउट हो गए। बाबर ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 30 रन बनाए, हालांकि उन्होंने इसके लिए 29 गेंदें खेलीं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review