Asia Cup…भारत ने पाकिस्तान को हराया, अब भरना पड़ा भारी जुर्माना
एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी लेकिन इस रोमांचक मैच के बीच दोनों ही टीमों पर जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी द्वारा भारत और पाकिस्तान की टीम पर 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है, यह स्लो ओवर रेट की वजह से हुआ है। दोनों ही टीमों ने अपनी फील्डिंग के वक्त ओवर पूरे करने में तय वक्त से ज्यादा समय लिया।
यह जुर्माना खिलाड़ियों की मैच फीस के हिसाब से लगता है, यानी कि भारतीय टीम को इसमें ज्यादा घाटा हुआ है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस काफी ज्यादा है।
मैच रेफरी जेफ क्रोए के मुताबिक, रोहित शर्मा और बाबर आजम दोनों ही कप्तान तय समय से करीब दो ओवर पीछे चल रहे थे। आईसीसी ने अपने बयान में बताया है कि खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से संबंधित आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
आईसीसी का कहना है कि दोनों कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार की और उन्हें जुर्माना मंजूर है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मसूदुर रहमान और रुचिरा पिल्लियागुरुगे, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलासिरी और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने दोनों टीम पर यह आरोप लगाए थे।
आपको बता दें कि इस रोमांचक मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इसमें पांच विकेट से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारत ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 बॉल में 33 रन बनाए थे और 3 विकेट भी लिए थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review